नर्मदा एक्सप्रेस का चंदिया रोड़ स्टेशन तथा सारनाथ एक्सप्रेस का जैतहरी स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव बिलासपुर मंडल के चंदिया रोड़ स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव बिलासपुर मंडल के जैतहरी स्टेशन में दिया जा रहा है ।

यह सुविधा  10 सितम्बर  को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर तथा दिनांक 9 सितम्बर  को इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर से लागू होगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, चंदिया रोड़ स्टेशन 17.01 बजे पहुंचेगी तथा 17.03 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस चंदिया रोड़ स्टेशन 08.01 बजे पहुंचेगी तथा 08.03 बजे रवाना होगी।

जैतहरी स्टेशन में ठहराव की सुविधा  9 सितम्बर 2022 को दुर्ग तथा छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग से लागू होगी । यह सुविधा आगामी 06 महीने तक रहेगी। गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, जैतहरी स्टेशन 01.26 बजे पहुंचेगी तथा 01.28 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस जैतहरी स्टेशन 00.29 बजे पहुंचेगी तथा 00.31 बजे रवाना होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry