संकुल स्तरीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर संपन्न हुआ

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्टेट भारत स्काउट एवं गाइड रायपुर डिवीजन द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का आयोजन केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में हुआ, तीन दिवसिय शिविर का समापन शनिवार को हुआ। केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर संकुल के अंतर्गत चार केंद्रीय विद्यालयों में जगदलपुर, किरंदुल, सुकमा, दंतेवाड़ा से 25 स्काउट्स एवं 15 गाइड्स शामिल हुए थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार पॉल, शिविर संयोजक केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर के एसके वर्मा, प्रशिक्षक स्काउट वी. भारद्वाज, अजय कुमार यादव, अनिल खोब्रागडे, एवं गाइड प्रशिक्षक श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती सुनीता गावंडे, श्रीमती वीवी. नरसिम्हा सहित विद्यालय •े सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry