बीजापुर
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी के सूक्ष्म सरंक्षण में विचार क्रांति अभियान के सप्त सूत्रीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले में महिला मंडल, युवा प्रकोष्ठ, व्यवस्था समितियां, और अन्य संगठन बनाए गए हैं। इन सभी प्रकोष्ठ की समीक्षा करने के लिए व वर्ष 2024 में माता भगवती की जन्म शताब्दी और अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्य योजना पर विचार मंथन होगा। बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर कुल 4 जिलों की गोष्ठी के रूप मे आयोजित बैठक रविवार को गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में होगा।
गायत्री परिवार बीजापुर के समस्त ब्लॉक समन्वयक, महिला, युवा प्रकोष्ठ, समस्त प्रज्ञा मंडल, ट्रस्टियों तथा सभी परिजनों से बीरा राजबाबू सहायक प्रबंध ट्रस्टी द्वारा अपील किया गया है कि 11 सितंबर दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर कुल 4 जिला के परिजनों की संभागीय संयुक्त गोष्ठी आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में उपजोन समन्वयक लेखराम साहू के साथ सम्भाग के वरिष्ठ परिजनों का आगमन होगा जिसमें सभी की उपस्थिति का आह्वान किया गया है। सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, समन्वयक और प्रभारी इस वर्ष की प्रगति रिपोर्ट भी बनाकर बैठक में प्रस्तुत करेंगे। गोष्ठी में आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके संपर्क नंबर 9424298778, 7647068869, 9424293147 जारी किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

