देश में कोरोना के बीते 24 घंटों में 5,221 नए केस, 15 मरीजों की हुई मौत

देश

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के केसों मं लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 सितंबर को कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में गिरावट हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,221 मामलें सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 15 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई। इसमें से 4 मौत केरल में हुई है। एक दिन में 5,975 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। भारत ने 12 सितंबर को सक्रिय कोरोनावायरस मामलों में 769 की कमी दर्ज की गई है। जिससे कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 47,945 हो गई है।
 
सक्रिय मामलों से विश्व स्तर पर सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत बत्तीसवें स्थान पर है। 12 सितंबर को कोरोना के कुल मामले 44,500,580 है। देश में कोरोना से अब तक 528,150 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना का डेथ रेट 1.19 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,152,613,049 तक पहुंच गया है। वहीं 11 सितंबर को एक दिन में 3,076,305 वैक्सीन डोज दी गई है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है।

भारत ने पिछले 7 दिनों में 38,135 मामले सामने आए हैं। 12 सितंबर को पूरे भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में 769 की कमी देखी गई, जबकि 11 सितंबर को यह 905 थी। सबसे सक्रिय मामलों वाले पांच राज्य केरल (10827), महाराष्ट्र (6220), तमिलनाडु (4866), कर्नाटक (4271), और असम (2835) हैं। देश में सबसे अधिक मृत्यु वाले पांच राज्य महाराष्ट्र (148288), केरल (70908), कर्नाटक (40259), तमिलनाडु (38038), और दिल्ली (26493) हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry