मुंबई
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समूह की लड़ाई अब हाथापाई पर उतर आई है। इसका सबूत रविवार को हुई झड़प है, जिसमें शिंदे गुट के एक विधायक समेत 30 लोगों पर मामले दर्ज हुए। वहीं, 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, दोपहर में ही हुए जमानत पर जाने दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर है कि मुंबई के न्यू प्रभादेवी इलाके में 12.30 बजे शिंदे गुट के सदस्य संतोष तलवने पर कथित तौर पर 30 लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच दादर इलाके में झड़प होने की जानकारी सामने आई थी। इसके चलते पुलिस ने उद्धव गुट के समर्थकों के खिलाफ दंगा का मामला दर्ज किया है। शिंदे कैंप के विधायक सदा सर्वांकर समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा सर्वांकर और उनके समर्थकों के खिलाफ दंगा करने और आर्म्स एक्ट को लेकर एक और FIR दर्ज कराई गई है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे कैंप के विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विधायक पर झड़प के मौके पर फायरिंग के आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि शनिवार को गणेश विसर्जन के बाद दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। सावंत ने सर्वांकर पर दूसरे गुट को गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'जब हमारे कार्यकर्ता दादर पुलिस स्टेशन गए, तो उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई।' इधर, शिंदे गुट ने आरोपों को 'बचकाना' बताया है। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा, 'पुलिस हाथापाई में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

