भोपाल
पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने कहा है हर दिन 3700 सायबर अटैक हो रहे हैं। हाल ही में आई एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पिछले 6 साल में सायबर अपराध 430 फीसदी बढ़ गए हैं। वहीं नेशनल सायबर लॉ क्राइम पोर्टल पर 11 लाख से ज्यादा शिकायतें सायबर अपराध की हुई हैं।
यह बात डीजीपी ने भोपाल में आज से शुरू हुए दस दिवसीय सायबर क्राइम इंवेस्टिगेशन एण्ड इंटेलिजेंस समिट 2022 में कही। डीजीपी ने तेजी से बढ़ते सायबर अपराधों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सायबर लॉ क्राइम पोर्ट पर दो लाख से ज्यादा शिकायतें सोशल मीडिया की हैं।
वहीं जहां 2016 में सायबर अपराधों की संख्या 12 हजार थी, अब वे बढ़कर 2021 में 52 हजार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सायबर अपराध किसी के साथ भी कहीं पर भी हो सकता है। चाहे वह छोटा शहर हो, बड़ा शहर हो। इसलिए इसमें सबसे महत्वपूर्ण रोल जांच अधिकारी का हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमे यह नहीं पता कि क्रिप्टो करेंसी की कानूनी स्थिति क्या है।
समिट की शुरूआत के लिए जस्टिस एपी साही विशेष रूप से यहां पर मौजूद थे। वहीं यूनिसेफ के प्रतितिधि भी इस समिट में शामिल हैं। इससे पहले एडीजी सायबर सेल योगेश देशमुख ने बताया कि इस समिट में अर्द्धसैनिक बल के साथ ही एनआईए, आईबी, आयकर और सेना की इंटेलीजेंस विंग भी अपना प्रजेंटेशन देंगी। इसमें दूरसंचार और आईटी सेक्टर के लोग भी जानकारी शेयर करेंगे।
उन्होंने कहा कि डाटा प्रायवेसी बड़ी चुनौती है। इस पर समिट में बातचीत होगी। वहीं फ्रॉड काल, वर्चुअल नंबर से कॉल आना बड़ी चुनौती है। ऐसे अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए यहां पर बातचीत होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

