और कितनी फजीहत करवाएंगे संजय जायसवाल? JDU नेता नीरज ने कहा- माहौल बिगाड़ रहे हैं BJP अध्यक्ष

राज्य

पटना
बिहार में अपराध और नेताओं के चरित्र पर आरोप प्रत्यारोप के बाद अब बीजेपी और जदयू राज्य की जनसंख्या एवं प्रजनन दर के  मुद्दे पर आमने सामने हैं। जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी नेता पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का  आरोप लगाया है।

प्रवक्ता अरविन्द निषाद के साथ मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार ने सवाल किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कितनी फजीहत करवाएंगे? संजय जायसवाल अपने एक गलत बयान को सही साबित करने के लिए नई-नई गलतबयान कर रहे हैं।  जब जनसंख्या वृद्धि दर पर उनकी गलतबयानी का पर्दाफाश हो गया है तो उन्होंने एक बार फिर जन्म दर का हवाला देकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। नीरज कुमार ने दावा किया कि संजय जायसवाल का यह बयान भी तथ्यों से अलग और  भ्रामक है।
 
प्रवक्ताओं ने कहा कि संजय जायसवाल ने किशनगंज और अररिया में विश्व में सर्वाधिक बच्चे पैदा होने अर्थात यहां का जन्म दर सर्वाधिक होने की बात कही है। पर, यह सच नहीं है। फर्जी आंकड़े पेशकर वे लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं। प्रवक्ताओं ने कहा कि जाति आधारित गणना और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भाजपा ने लगातार यूटर्न लिया। प्रवक्ताओं ने इससे संबंधित रिपोर्ट जारी की है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry