कोलकाता: सड़कों पर हिंसक झड़प, सुवेंदु अधिकारी समेत हिरासत में ली गईं BJP सांसद लाकेट बनर्जी

राजनीती

कोलकाता
भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नवान्न अभियान के दौरान राज्य सचिवालय की तरफ बढ़ रहे भाजपा के मार्च को पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर हावड़ा के सांतरागाछी एवं हावड़ा मैदान से लेकर कोलकाता तक मंगलवार दोपहर में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सबसे पहले जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता सांतरागाछी बस स्टैंड के पास से नवान्न की तरफ आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसको लेकर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की हिंसक झड़प हो गई।

बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पुलिस पर पथराव भी शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज के साथ टियर गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए हैं। इसके बाद हावड़ा मैदान इलाके में भी नवान्न अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई जिसके बाद पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई। पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

बेहद तनावपूर्ण अभियान
कोलकाता में भी पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई है। दूसरी तरफ संतरागाछी में रह- रह कर पुलिस व भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो रही है। इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी आग लगा दी है। इसको लेकर बेहद तनावपूर्ण स्थिति है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस पर जमकर पथराव करने का आरोप है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में बेहद तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता मार्च निकालने पर अडिग हैं।

हिरासत में लिए गए भाजपा नेता
बता दें कि इससे पहले नवान्न अभियान शुरू होने से पहले ही पुलिस ने द्वितीय हुगली सेतु के पास सुवेंदु अधिकारी समेत हुगली से भाजपा सांसद लाकेट चटर्जी, भाजपा नेता राहुल सिन्हा व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया। यह सभी नेता मार्च की अगुवाई करने संतरागाछी की तरफ जा रहे थे उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस इन नेताओं को अपने वाहन में बिठाकर ले गई। उधर, नवान्न चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कोलकाता ले जा रही बसों को हावड़ा, उत्तर 24 परगना समेत अन्य जगहों पर पुलिस ने सुबह में रोक दिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जगह-जगह झड़प हुई। पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी रोके जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry