रूस के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र में लेंगे भाग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दुनिया

मॅास्को
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए रूस को हरी झंडी दिखाई गई। समाचार एजेंसी रॅायटर्स के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov)  और रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए वीजा दिया गया है। बता दें कि गुरुवार से संयुक्त राष्ट्र महासभा का 77वां सत्र की आयोजित होने वाला है। वीजा मिलने से पहले रूस ने अमेरिका पर वीजा अनुदान न करने का आरोप लगाया था।

रूस पर अमेरिका ने लगया वीजा न देने का आरोप
इंटरफैक्स रिपोर्ट ने जानकारी दी है कि रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया, 'आज, सर्गेई लावरोव और रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए वीजा दिया गया।' इससे पहले, रूस ने मंगलवार को अमेरिका पर आरोप लगाया था कि रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए वीजा जारी न करते हुए अमेरिका अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है। यह भी जानकारी दी गई कि इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका , दोनों पर रूस ने कड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहा था।

बता दें कि इस साल फरवरी के अंत में शुरू हुआ रूस और यूक्रेन के बीच का जंग अब तक जारी है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि इस महीने की शुरुआत से अब तक यूक्रेन की सेना ने युद्धग्रस्त देश के 6,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को रूसी सेना से मुक्त करा लिया है। एक वीडियो को संबोधन करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा, 'सितंबर की शुरुआत से, हमारे सैनिकों ने पूर्व और दक्षिण में 6,000 वर्ग किमी से अधिक यूक्रेनी क्षेत्र को मुक्त करा दिया है। हमारे सैनिक आगे बढ़ रहे हैं।'

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry