लखनऊ
लखनऊ में समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने से पहले उनके नेताओं के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा के निवास के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात है। सपा विधायक ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी ने आज विधानसभा पर धरना का कार्यक्रम तय किया था। ये धरना शांतिपूर्ण धरना था, मगर प्रदेश सरकार तानाशाही से इस धरने को दबाने का काम कर रही है।''
सपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ''लोकतंत्र की हत्या करना बंद करे सरकार! आज विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए धरना देने जा रहे सपा विधायकों को पुलिस ने पहले घरों से नहीं निकलने दिया। अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ 'मीडिया' के बंधुओं को सपा विधायकों से बात भी नहीं करने दे रही पुलिस। घोर निंदनीय!''
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

