‘थैंक गॉड’ में भगवान का अपमान करने का आरोप, अजय और सिद्धार्थ के खिलाफ यूपी में केस दर्ज

मनोरंजन

एक्टर अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'थैंक गॉड' का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया। जहां लोगों ने इसे खूब पसंद किया, वहीं ट्रोल आर्मी ने यह कहते हुए ट्विटर पर Boycott Thank God ट्रेंड करना शुरू कर दिया कि इसमें भगवान का अपमान किया गया है। इसी बीच अब अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इन तीनों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण केस दर्ज किया गया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के जॉनपुर की एक कोर्ट में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और इंदर कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस मामले में हिमांशु श्रीवास्तव का बयान 18 नवंबर को रिकॉर्ड किया जाएगा।

अजय देवगन और सिद्धार्थ समेत डायरेक्टर के खिलाफ केस
दरअसल Thank God में Ajay Devgn चित्रगुप्त बने हैं, जो पाप और पुण्य का हिसाब करते हैं। ट्रेलर में उन्हें छोटे या बेहद कम कपड़े पहने दिखाया गया है। इसी पर लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए और कहने लगे कि ट्रेलर में भगवान का अपमान किया गया है। वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने इसी संबंध में मेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

यह है पूरा मामला
याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दायर की याचिका में कहा है कि अजय देवगन, चित्रगुप्त बने हैं। एक सीन में वह जोक क्रैक कर रहे हैं और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि चित्रगुप्त को कर्म का देवता माना दाता है और वह इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं। लेकिन ट्रेलर में दिखाई गई इस स्थिति से स्थिति खराब हो सकती है क्योंकि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। 'थैंक गॉड' में अजय देवगन और Sidharth Malhotra के अलावा Nora Fatehi भी हैं। यह फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry