सुलतानपुर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सड़क के गड्ढों पर बोलने से कतराए, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav अखिलेश यादव पर जमकर हमलावर रहे। बोले, उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वह सपा मुखिया द्वारा पार्टी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।
लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले दोनों ही बच नहीं पाएंगे। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल में ऑपरेशन रोके जाने का संज्ञान लिया। डीएम को जांच करने के आदेश दिए।
कहा कि अमृत सरोवर और कमल सरोवर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इसमें नागरिक सहयोग करें। उन्होंने निर्माण इकाइयों को जल्द कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी। डिप्टी सीएम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं का बखान किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

