दिव्यांगों के उपयुक्तता प्रमाण-पत्र बनाने में 22 को लगेगा शिविर

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिये राज्यस्तरीय उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन 22 सितंबर को सबेरे 10 बजे से राजधानी रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित होगा। विशेष रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया की उपयुक्तता प्रमाण-पत्र भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के प्राधिकृत कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। यह प्रमाण-पत्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, पॉलीटेक्निक, बी.एड., कृषि संकाय, नर्सिंग प्रवेश, पशु चिकित्सा प्रवेश परीक्षा एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवश्यक होता है साथ ही किसी नौकरी हेतु चयन होने पर दिव्यांगता के परीक्षण हेतु उपयुक्तता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।

उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगता का परीक्षण कर पाठ्यक्रम में प्रवेश अथवा नौकरी हेतु उपयुक्तता की जांच कर उपयुक्तता प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा। शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांग अभ्यर्थी को जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, जाति प्रमाण-पत्र, (यदि आरक्षित श्रेणी से है) तथा पासपोर्ट आकार के दो-दो फोटो, लाना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला स्तर पर समाज कल्याण कार्यालय और जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry