‘PM मोदी मुर्दाबाद! क्या कर लोगे, गोली मारोगे?’ जयपुर में अचानक क्यों भड़क गए ओवैसी

राजनीती

 जयपुर
 
राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आए AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नागौर जिले के लाडनू कस्बे में जनसभा को संबोधित किया। लाडनूं में ओवैसी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, क्या कर लोगे- गोली मारोगे। जेल में डालोगे तो डाल दो। मैं कुरान को, सुन्नत को मानने वाला हूं। मैं कैसे किसी धर्म के खिलाफ बोल सकता हूं। मेरी लड़ाई इंसाफ की लड़ाई है। बराबरी की लड़ाई है। इसी पर लोग अंगुली उठाते हैं कि ओवैसी भड़काऊ भाषण देता है। ओवैसी ने कहा कि जब तक मैं जिंदा रहूंगा, सच्चाई को बयां करता रहूंगा। ओवैसी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी से लोग महंगाई के बारे में पूछते हैं तो जवाब मिलता है कि हमने राम मंदिर नहीं बनाया क्या, जब धान के भाव नहीं मिलता और किसान पूछता है तो कहा जाता है कि अब हम ज्ञानवापी के पीछे पड़ गए हैं। हर मुद्दे को घुमा फिरा कर हम पर डाल दिया जाता है।

बोले- दाल-चावल पर जीएमसटी लगा दी
ओवैसी ने कहा कि हिंदुस्तान और राजस्थान के युवाओं को सोचने की जरूरत है कि बीजेपी ने हमें क्या दिया है और क्या छीना है। जीएसटी पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि पैकिंग दाल पर जीएसटी लग गई है। पैकिंग चावल पर जीएसटी लग गई है। अब तो केवल सांसों पर जीएसटी लगना बाकी है। मोदी सरकार ने हर चीज पर जीएसटी लगा दिया है। लोग महंगाई से त्रस्त है। लेकिन मोदी सरकार को देशवासियों की कोई चिंता नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ओवैसी ने राजधानी जयपुर के हवामहल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान ओवैसी ने सीएम अशोक गहलोत पर पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में मुस्लिमों की विधानसभा में बहुत कम भागीदारी है।
 
ओवैसी का फोकस विधानसभ चुनाव
आपको बता दें राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। ओवैसी का फोकस राजस्थान पर है। औवैसी ने विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। सीटों का जल्द ही एलान कर दिया जाएगा। प्रदेश में अब लगातार बड़े नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं। नए राजनीतिक दल भी अब अपने पैर राजस्थान में पसारने की कोशिश कर रहे है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के मुखिया राजस्थान में अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, वहीं अब AIMIM भी राजस्थान में अपना भविष्य टटोल रही है। औवैसी का नजर मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है।  AIMIM के प्रवक्ता पहले ही राजस्थान की 60 से ज्यादा सीटों पर और नागौर जिले की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी नागौर जिले के लाडनूं दौरे पर रहे।  

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry