रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अमर शहीद गोंड राजा श्री शंकर शाह और उनके पुत्र श्री कुंवर रघुनाथ शाह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सुश्री उइके ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी और बलिदान देकर आजादी का अलख जगाया था। वे पूरे देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

