राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली द्वारा नामित अध्यक्ष रविशंकर 18 एवं 19 सितम्बर को जिले के अमरकंटक के प्रवास पर रहेंगे

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली द्वारा नामित अध्यक्ष श्री रविशंकर 18 सितम्बर 2022 रविवार को प्रातः 9ः30 बजे सर्किट हाऊस जबलपुर से सर्किट हाऊस अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अमरकंटक में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री रविशंकर 19 सितम्बर 2022 सोमवार को प्रातः 10ः45 बजे इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय द्वारा आयोजित स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आधारित संगोष्ठी में शामिल होंगे। तत्पश्‍चात् अपरान्ह 2 बजे आईजीएनटीयू अमरकंटक से सर्किट हाऊस अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री रविशंकर शाम 4ः30 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक से सर्किट हाऊस जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry