Team India Jersey: टी20 विश्व कप में नए अवतार में दिखेगी टीम इंडिया

खेल

नई दिल्ली
टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है और टीम इंडिया के आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स ने नई जर्सी जारी करने का एलान भी कर दिया है। टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी जारी की जाएगी। एमपीएल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बताया कि फैंस अपनी पसंद की जर्सी बनवाने के लिए सुझाव दे सकते हैं। इससे पहले 2021 टी20 विश्व कप के लिए भी भारत की नई जर्सी जारी की गई थी। यहां हम बता रहे हैं कि 2007 से लेकर अब तक भारतीय टीम की जर्सी कितनी बदली है और किस टी20 विश्व कप में भारत ने कौन सी जर्सी पहनी थी।

एमपीएल ने भारत की नई किट के डिजाइन और पैटर्न के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, वीडियो देखकर यह साफ पता चल रहा है कि इस बार भी जर्सी आसमानी नीले रंगे की होगी, जैसी 2016 टी20 विश्व कप में थी। टीम इंडिया फिलहाल वनडे और टी20 में गहरे नीले रंग की जर्सी पहनती है। यह जर्सी पिछले साल के टी20 विश्व कप से पहले लॉन्च की गई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया की जर्सी हल्के नीले रंग की थी। अधिकतर मौकों पर भारतीय टीम ने इसी रंग की जर्सी पहनी है। यह जर्सी भारत के लिए काफी भाग्यशाली साबित हुई थी और एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब जीता था।

2009 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की जर्सी गहरे नीले रंग की थी। जर्सी का कॉलर हल्के नीले रंग की बजाय गहरे नारंगी रंग का था। हालांकि, इस बार भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पाकिस्तान की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंकाई टीम को मात दी थी।

2010 टी20 विश्व कप की जर्सी भी 2009 में इस्तेमाल हुई जर्सी के समान थी। इसे नीले और नारंगी रंग से बनाया गया था। इसके साथ ही एक तरफ भारत के झंडे की तीनों रंग भी थे। इस बार इंग्लैंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

इस विश्व कप में भारतीय टीम फिर से हल्के नीले रंग की थी। इसमें कॉलर में नारंगी लकीर थी और कंधए के पास नारंगी पट्टी थी। इसके अलावा जर्सी के किनारे में तिरंगे की पट्टी दी गई थी। हालांकि, इस बार भी भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वेस्टइंडीज ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। भारत की यह जर्सी 2011 वनडे विश्व कप में इस्तेमाल हुई थी और भारत चैंपियन बना था, लेकिन टी20 में इस जर्सी का जादू नहीं चला।

2014 टी20 विश्व कप में भी भारत की जर्सी हल्के नीले रंग की थी। इस बार कंधे के पास गुलाबी, सफेद और हरे रंग की पट्टी बनाई गई थी। साथ ही लोअर में भी गुलाबी रंग की पट्टी थी। इस बार भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताबे मुकाबले में भारत को मात देकर श्रीलंकाई टीम पहली बार चैंपियन बनी थी।

2016 टी20 विश्व कप में भारत की जर्सी नीले और नारंगी रंग की थी। कंधे के पास भारत की जर्सी नीले रंग की थी और सामने की तरफ नारंगी पट्टियां बनाई गई थीं। हालांकि, जर्सी में नीचे की तरफ का रंग हल्का किया गया था। छाती तक पहुंचते ही नारंगी पट्टियां खत्म हो जाती थीं और बाकी जर्सी हल्के नीले रंग की थी। इस बार भारतीय टीम सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज से हारकर बाहर हो गई थी। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था।

पिछले विश्व कप में भारत ने गहरे नीले रंग की जर्सी पहनी थी। इसमें बीच में सफेद रंग की हल्की लाइनें थीं, जो दर्शकों के समर्थन का प्रदर्शन करती थीं। जब भीड़ इंडिया-इंडिया के नार लगाती है तो उससे निकलने वाली ध्वनि तरंगें जर्सी में दिखाई गई थीं। इस बार भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था और टीम इंडिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry