शक्तिशाली तूफान का जापान में तांडव, 60 से अधिक घायल और हजारों लोग हुए बेघर

दुनिया

टोक्यो
जापान में शक्तिशाली तूफान 'नानमाडोल' (Nanmadol Typhoon) ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। जापान में आए इस शक्तिशाली तूफान से एक की मौत हो गई। सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान में बारिश और तेज हवाओं के साथ नानमाडोल ने दस्तक दे दी है। इस तूफान के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया है। यह शक्तिशाली तूफान अब उत्तर की ओर राजधाी टोक्यो की तरफ बढ़ रहा है। तूफान के चलते तेज बारिश और आंधी से रिहायशी सड़कें नदियों के गंदे पानी से भर गईं। रविवार को क्यूशू क्षेत्र में नानमाडोल तूफान के आने के बाद घरों की बिजली चली गई। इसके चलते लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार नानमाडोल में 108 किलोमीटर प्रति घंटे (67 मील प्रति घंटे) और 162 किलोमीटर (100 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। संवेदनशील घरों को एहतियातन खाली करा लिया गया। हजोरों लोगों ने शेल्टरहोम में रात बिताने को मजबूर हैं। जापानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बारिश में गिरने या कांच के टुकड़ों की चपेट में आने से 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। तेज हवाओं ने साइनबोर्ड तोड़ दिए है। दक्षिण-पश्चिमी जापान के कागोशिमा शहर में एक निर्माण क्रेन टूट गई और पचिनको पार्लर की एक खिड़की तेज हवाओं के चलते टूट गई।

तूफान के चलते बुलेट ट्रेन और एयरलाइंस ने सेवा निलंबित कर दी गईं हैं। भूस्खलन और उफनती नदियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सुविधा स्टोर चेन और सभी डिलीवरी सेवाएं दक्षिण-पश्चिमी जापान में अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं हैं। कुछ राजमार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। लोगों को मोबाइल फोन कनेक्शन के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान टोक्यो और फिर उत्तरपूर्वी जापान में जाने से पहले जापान के मुख्य द्वीप होंशू पर इसके चलते तेज बारिश होती रहेगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry