रायपुर
माइन सवेईंग ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगेइस पॉलिटेक्निक में कुल 180 सीटें हैंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन आज डौंडी विधानसभा क्षेत्र के मालीगोरी पहुंचे और वहां उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद का लोकार्पण किया। पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा माइनिंग एंड माइन सवेईंग ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे। इस पॉलिटेक्निक में कुल 180 सीटें हैं। बालोद तथा जिले के आसपास के क्षेत्रों के होनहार छात्रों को इस पॉलिटेक्निक के बनने से तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर छात्र रोजगार की ओर उन्मुख होंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडि?ा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

