नरवा योजना से खुशहाली आई है, मालीघोरी सहित 5 गांव में गर्मी फसल संभव होने से आय हुई दोगुनी

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
अब गर्मी में भी सब्जी फसल से 21 हजार का लाभमालीघोरी में भेंट मुलाकात के दौरान कुदारी के किसान परसादीराम भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब कका (मुख्यमंत्री भूपेश बघेल) ने नरवा योजना लाई तो पता नहीं था इससे मेरे खेत के कुआँ का जलस्तर भी बढ़ जाएगा।

2 साल पहले जब योजना बन गई तो पहले साल में जलस्तर 2 फीट  बढ़ गया। फिर अगले साल 2 फीट और बढ़ गया।   कुआँ गर्मी के मौसम में सूख जाता था। अब जून  माह में भी  पानी रहता है। इससे सब्जी की फसल लेने लगा हूँ। इस साल 21 हजार रुपये की सब्जी बेची है। बंजारीडीह के ललित देशमुख ने बताया कि मेरे खेतों के लिए नरवा योजना से खुशहाली आई है। मेरे गांव और आसपास के गांव भरीटोला, कुच्चेटोला में जलस्तर काफी बढ़ गया है।नरवा योजना से खुशहाली आई है।

बंजारीडीह के ललित देशमुख ने बताया कि मेरे खेतों के लिए नरवा योजना से खुशहाली आई है। मेरे गांव और आसपास के गांव भरीटोला, कुच्चेटोला में जलस्तर काफी बढ़ गया है। खेती किसानी के लिए 6 किमी में फैला गाड़ाघाट नाला वरदान बन गया है। सैकड़ों किसान अब गर्मी फसल लेने लगे हैं। हम मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देने आए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry