हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी

देश

रांची
हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की है। मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा से आ रही इस ट्रेन पर झारखंड के झालदा के पास उपद्रवियों ने इस घटना के अंजाम दिया है। बताया जाता है कि, झालदा के पास पहुंचते ही इस ट्रेन पर उपद्रवियों ने पत्थबाजी शुरू कर दी। हांलाकि, इस घटना में किसी भी यात्री को चोट या घायल होने की सूचना नहीं है।

सुबह 11 बजकर 45 मिनट है घटना
बताया गया कि, हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12019 के बोगी संख्या E-2 में पत्थबाजी की है। यह घटना आज यानी मंगलवार की सुबह 11:45 की बताई जा रही है। सुखद, सूचना ये है कि इस घटना में कोई भी यात्री चोटिल या घायल नहीं हुआ है।

गंगा घाट को पार कर रही है ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद ट्रेन को मुरी स्टेशन पर रोकी गई थी। कुछ समय तक रोकने के बाद मुरी स्टेशन से यह ट्रेन खुली है। वहीं ट्रेन अभी गंगा घाट को पार कर रही है। थोड़े देर में रांची जंक्शन पहुंचेगी।

पत्थबाजी से टूटा खिड़की का शीशा
उपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी के कारण ट्रेन की बोगी संख्या E-2 के खिड़की का शीशा टूट गया है। जैसे ही उपद्रवियों ने पत्थर फेंकना शुरू किया, उस बोगी में बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सब अपने सीट ने उठ खड़े हुए। तब ही अचानक एक पत्थर इतने जोर से लगा की खिड़की का शीशा टूट गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry