अमर अग्रवाल नहीं मनायेंगे आज अपना जन्म दिन, शहर की बदहाली पर देंगे धरना

बिलासपुर

बिलासपुर
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कल 22 सितंबर को अपना जन्म दिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन कार्यकर्ता न तो केक काटेंगे और न ही उन्हें बधाई के साथ गिफ्ट देंगे। बल्कि, इस दिन भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर की बदहाली के विरोध में नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कलेक्टर और एसपी आॅफिस का घेराव किया जाएगा।

अमर अग्रवाल ने कहा कि चार सालों में शहर के प्रत्येक नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। आए दिन चाकूबाजी, लूट, चेन स्नेचिंग, चोरी और गैंगवार की घटनाएं हो रही है। स्थिति यह है कि शांति का टापू के रूप में पहचान बनाने वाला बिलासपुर शहर पूरी तरह से अब असुरक्षित हो गया है। शहर के बिगड़ती कानून व्यवस्था और विकास कार्य ठप होने के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ नेहरू चौक में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry