विद्यार्थी देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने में योगदान दें – राज्य मंत्री परमार

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

विद्यार्थी देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने में योगदान दें। इसके लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लें। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार शाजापुर जिले के शुजालपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री परमार ने कहा कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर अपने ज्ञान में वृद्धि करें। देश का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है। वर्ष 2047 तक भारत विश्व पटल पर सशक्त एवं मजबूत बन कर उभरे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नींव मजबूत होगी तो आने वाले समय में हम मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। देश को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भार विद्यार्थियों के कंधों पर है। वैज्ञानिक सोच के साथ देश की संस्कृति के बारे में भी विद्यार्थियों को जानना चाहिये। हमारा देश पहले से ही ज्ञानवान और शिक्षित लोगों का देश रहा है।

प्रदर्शनी का शुभारंभ

राज्य मंत्री परमार ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। माध्यमिक एवं हायर सेकेण्डरी स्तर के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, साफ्टवेयर एवं एप्स, ट्रांसपोर्ट, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा गणितीय प्रतिरूपण पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने समारोह की अध्यक्षता की। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस., जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry