नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म ढोंढ़ा का किया गया विजिट, जैविक खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्राप्त किए

मध्य प्रदेश राज्य

डिंडोरी/शहपुरा
जिला डिंडोरी के दूर दराज इलाकों तक जैविक खेती के बारे में प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्य (डीएसएस एमपी) एवं नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढ़ा निरंतर कर रही है,भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू कृषकों को जैविक खेती के बारे में निःशुल्क जानकारी प्रदान कर रहे है साथ ही किसी कृषक को आवश्यक जानकारी लेनी है तो फोन करके प्राप्त कर लेते है ।

इसी क्रम में बिहारी लाल साहू के नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म ढोंढ़ा में विजिट करने आए ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव,कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी(म.प्र.) जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से दर्जनों विद्यार्थी सिध्दार्थ बघेल,आकाश कोचक,जयदीप बिर्ला,शिवम बिर्ला,शुभम पाटील,बलराम निनामा,निलेश सिसोदिया,रुप वर्मा,राम कुमार,अर्जुन राठौर,ललित पाटीदार,शिवम,रामेश्वर धाकड़ आदि ने ग्राम ढोंढ़ा पहुंचकर केचुआ खाद,एजोला हरी खाद,गोकृपा अमृत,जीवामृत,घन जीवामृत,आदि गौ आधारित जैविक खेती की जानकारी प्राप्त किए साथ ही फॉर्म हाऊस में उगाए जा रहे जैविक सब्जी,धान फसलों की जानकारी प्राप्त लिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry