नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान की कार्यप्रणाली की हो रही है प्रशंशा, नपा में सिवनी में स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन

मध्य प्रदेश राज्य

सिवनी
नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान हर कार्यक्रमों में जिस शैली से कार्य कर रहे हैं उससे देख कर लगता है कि अब नगर पालिका क्षेत्र की जनता की समस्या नही रहने वाली है। स्वच्छता अभियान में जिस तरह से स्वयं आगे आकर गन्दगीकचरा की  सफाई कर जन जागरूकता का परिचय दें रहें हैं उसको देखकर लगता है कि अब स्वच्छता में सिवनी नं वन बनकर ही रहेगा।उसी क्रम में सिवनी नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा स्वच्छता  अभियान प्लेग रन का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः 8:30 बजे नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी चौक से प्लेग रन प्रारंभ होकर मिशन स्कूल, सेल्फी पॉइंट एवं दलसागर तालाब एमएलबी घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद सिवनी के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम प्रमुख रूप से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, नपा अध्यक्ष शफीक खान, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सहित नपा के समस्त पार्षदगण, एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर स्वछता के प्रति नागरिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया एवं सड़को में सफाई की। इस दौरान नपा सीएमओ, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry