पश्‍चिम चंपारण में अलग-अलग जगहों से महिला समेत तीन शराब धंधेबाज गिरफ्तार

देश

बगहा (पचं)
बिहार में पूर्ण शराबंदी के बावजूद शराब बेचने और पीने वाले काफी सक्रिय हैं। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार की सुबह सप्तक्रांति सुपरफास्ट डाउन से शराब के एक धंधेबाज को 22 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जीआरपी के अनुसार सुबह जब ट्रेन बगहा में खड़ी हुई तो एक व्यक्ति दो बैग लेकर उतरा और मुसाफिर खाना में बैठ गया। प्लेटफॅर्म पर ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के जवानों को शक हुआ तो वे उससे पूछताछ शुरू किए। बैग की तलाशी लेने पर आरसी 750 एमएल की 19 बोतल, रेड लेबल 750 एमएल दो बोतल व रॉयल ग्रीन पांच सौ एमएल एक बोतल मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम वसीम अख्तर निवासी कल्याणपुर, मोतिहारी बताया। उसका सहयोगी सुभाष सिंह पुलिस को देखकर भाग निकला। तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry