दुर्ग
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्ग रीजन (दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले) के अंतर्गत विगत बीस दिनों में 1533 निम्नदाब बकायेदार उपभोक्ताओं से 03 करोड़ 28 लाख 21 हजार रुपए की वसूली की गई। इस दौरान बकाया भुगतान नहीं करने वाले 379 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिये गये।
अधीक्षण अभियंता (वृत्त) ए.के.गौराहा ने बताया कि सहायक एवं कनिश्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दुर्ग वृत्त के पांच संभागों के 1145 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 02 करोड़ 27 लाख 21 हजार रुपए की वसूली की गई। बकाया भुगतान नहीं करने वाले 214 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षन काट दिये गये। अधीक्षण अभियंता(शहर वृत्त) तरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्ग शहर वृत्त के तीन संभागों के अंतर्गत 388 निम्नदाब उपभोक्ताओं से 01 करोड़ 94 हजार रुपए की वसूली की गई। बकाया भुगतान नहीं करने वाले 165 निम्नदाब उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षन काट दिये गये।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

