धार
भाजपा प्रदेश संगठन निर्देशानुसार व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री व गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में जिला संगठन ,मोर्चे व जिले के प्रकोष्ठ अनेको सेवा कार्य, रचनात्मक कार्य और व्यक्तित्व का उल्लेख के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है इसी अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा "हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को राजगढ़ नगर के नरखेड़ा हनुमान मंदिर प्रांगण में राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजयुमो की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार ने पौधारोपण किया साथ ही भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा द्वारा मोहनखेड़ा तीर्थ मे आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में सम्मीलित हुई। राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश भाजयुमो प्रभारी कविता पाटीदार का प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा , भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सूर्या, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष निलेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग,भाजपा जिला मंत्री मुकेश केवलजी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पप्पू गामड़, धर्मेंद्र मंडलोई,राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश परवार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ . पारस एवं भाजयुमो जिला मंत्री जसप्रीत डंग भाजयुमो जिला सह कार्यालय मंत्री नवदीप सिंह चौहान सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

