शहर के युवाओं को मिलेगा युवा हब,एजुकेशनल सिटी के रूप में पहचाना जायेगा रायपुर

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा के क्षेत्रवासियो से लगातार सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से हर घर तक पहुँच कर मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास कर रहें है।इस कड़ी मे आज नगर निगम आयुक्त के साथ पश्चिम विधानसभा के दौरे पर रहे।

विधायक विकास उपाध्याय आज तिलक नगर गुढि?ारी, रामनगर कबीर चौक, आमापारा और साथ ही विधानसभा मे बन रहें यूथ हब का दौरा किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से विधायक ने तिलक नगर गुढि?ारी मे जनता से मिलकर मिलकर उनकी समस्याओ का त्वरित समाधान करवाया तत्पश्चात रामनगर कबीर चौक पहुँचकर सब्जी मार्केट के लिए प्रस्तावित ओवर ब्रिज के नीचे की जगह का भी निरीक्षण किया।साथ ही रायपुर पश्चिम विधानसभा मे विभिन्न जगहों पर लगातार हो रहें विकास कार्यों का निरिक्षण रायपुर नगर निगम आयुक्त के साथ किया।

शहर के मध्य से गुज?ने जीई रोड को आकर्षक स्वरुप देने के लिए बन रहें यूथ हब का निरिक्षण आज  विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर नगर निगम आयुक्त की मौजूदगी मे किया। उन्होने बताया कि यह यूथ हब आने वाले दिनों मे रायपुर शहर कि एक नई पहचान बनेगा। यहाँ एनआईटी और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थान जहाँ सैकड़ो छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते है एजुकेशनल सिटी के तौर पर यूथ हब रायपुर शहर को विकसित करने में भी काफी मददगार होगा।साथ ही तकनीकी तौर पर एडवांस सुविधाएं भी लोगो को मिले सरकार इसके लिए भी प्रयासरत है। कांग्रेस सरकार अपनी मंशा और लोगो की जरूरतों के अनुसार प्रत्येक वर्ग के लोगो तक हर सुविधाएं पहुंचाने का काम कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry