जगदलपुर
थाना कोतवाली क्षेत्र में 2 आपसी विवाद व रंजिश के चलते मारपीट करने व धारदार चाकू से चोट पहुंचाने वाले आरोपी को सुजीत से_ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तराईपारा धरमपुरा में देवगुड़ी के पास दो व्यक्तियों •े द्वारा प्रार्थी राजू निवासी अघनपुर को आपसी विवाद व रंजिश के चलते गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट की गई। इसके बाद धारदार बटन चाकु से चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 294, 323, 506, 34 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गय था। आरोपी सुजीत से_ी को उसके निवास स्थान महावीर नगर अटल आवास धरमपुरा में छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपी सुजीत से_ी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया। पुछताछ पर आरोपी सुजीत से_ी ने अपने साथी के साथ मिलकर, प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्का तथा चाकू से हमला करके चोट पहुंचाकर फरार होना स्वीकार किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

