रीवा
विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने अपने रीवा प्रवास के दौरान देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से भेंट की। श्री गौतम ने मनिकवार में चन्द्रभूषण सिंह तिवारी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया तथा परिवार जनों को ढ़ाढस बधाया। उन्होंने रमपुरवा में रामचरण कहार के पुत्र के दुखद निधन, खुटहा में राधेपाल की पत्नी की सर्पदंश से हुये दुखद निधन, बेलहा में छोटेलाल तिवारी की पत्नी के दुखद निधन एवं डेल्ही में राजमणि यादव के दुखद निधन पर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा उन्हें सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष तिवनी में जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी की बड़ी माता जी के त्रयोदशी संस्कार में भी शामिल हुए। इस अवसर पर मन्नू गुप्ता, पुष्पेन्द्र गौतम सहित संबंधित ग्रामों के ग्रामवासी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

