IND vs AUS: भारत ने टी20 सीरीज जीती, आठ विकेट लेकर अक्षर बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

खेल

हैदराबाद
तीसरे टी20 में जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

भारत ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रन और टिम डेविड ने 27 गेंदों मं 54 रन की पारी खेली।

जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, सीरीज में आठ विकेट लेने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।

टीम इंडिया ने जीती टी20 सीरीज
इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। अब भारतीय टीम 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया से घरेलू मैदान पर जीती टी20 सीरीज
भारतीय टीम अपने घर में नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराने में कामयाब हो पाई है। ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। 2007 और 2013 में उसने एक-एक मैचों की सीरीज को अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया नौ साल में पहली बार कंगारूओं को अपने घर में सीरीज हराने में सफल रही है। 2017-18 में सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी तो 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी।

2021 से लेकर अब तक टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का प्रदर्शन

  •     कुल मैच: 14
  •     भारत जीता: 13
  •     भारत हारा: 01

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

  •     42: महेंद्र सिंह धोनी
  •     33: रोहित शर्मा
  •     32: विराट कोहली

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry