बीबीसी फेम साईशा हेज का दूसरा म्यूजिक अलबम जारी

मनोरंजन

बीबीसी ‘म्यूजिक फ्यूजन’ के टॉप टेन में स्थान बनाने वाली लंदन के प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा साईशा हेज ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक हाई प्रोफाइल लाइव शो में शनिवार को अपना दूसरा म्यूजिक अलबम जारी किया। साईशा ने अपने अलबम ‘प्रोजैक पोस्टर चाइल्ड’ के गानों में आज के युवाओं की ‘आंतरिक दुनिया’ को उजागर किया है, विशेष रूप से जिसमें वे तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में अंतरंगता और संबंधों के साथ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनका पहला म्यूजिक एलबम ‘इन्फिनिटी इज एन इल्यूजन’ 2020 में जारी हुआ था। संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ पद पर कार्यरत उषा मिश्रा हेज की पुत्री के लाइव म्यूजिक शो का आयोजन काठमांडू में डिप्लोमाटिक सनेपा के बेस कैंप ,आउटडोर लाइफस्टाल वेन्यू में किया गया जहां बड़ी संख्या विदेशी सैलानियों समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। साईशा अपने गानों को संगीत और स्वर देने के अलावा उन्हें लिखती भी हैं। साईशा हर आयुवर्ग के लिए गानें लिखती और गाती हैं। उनके संदेश और संवेदनाओं का कारवां श्रोताओं के दिलो-दिमाग के अंदर गहरा उतर जाता है। यही कारण है कि उनके इस कार्यक्रम में संगीत पर झूमते श्रोताओं ने खचाखच भरे हॉल को ‘वन्स मोर’ से गूंजायमान कर दिया। उन्होंने तय समय से अधिक समय तक अपना कार्यक्रम पेश किया और एक के बाद एक 11 गाने गाये। बीबीसी रेडियो पर साईशा के ‘वन वे टिकट’ गाने का प्रसारण सितम्बर 2021 में हुआ था जिसके बाद उनकी एक पाकिस्तानी फिल्म में इंट्री हुयी। इस फिल्म के गाने ‘चल हट जा मामू’ में उनकी प्रस्तुति को बॉक्स आॅफिस पर काफी पंसद किया गया। इसके अलावा साईशा कविताएं भी लिखती हैं। हिन्दी के मशहूर साहित्यकार डॉ.भगवती शरण मिश्र की नातिन साईशा ने 100 से अधिक गाने और कई कविताएं लिखी हैं। वह कॉलेज की छुट्टियों में मां के पास काठमांडू आती रहती हैं। इसी दौरान नेपाल की सुप्रतिष्ठित पत्रिका ह्यईसीएस लिविंगह्ण ने इस वर्ष के जुलाई अंक में साईशा पर विशेष फीचर प्रकाशित किया। जिनमें 26 को जारी किया है। उनके ज्यादतर गाने यूट्यूब,स्पॉटीफाई ,अमेजन म्यूजिक आदि प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। उनके लोकप्रिय गाने ह्यकम अलाइव ह्ण का यू-ट्यूब पर आनंद लिया जा सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry