नशामुक्ति अभियान 2 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

प्रदेश में 2 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर नशामुक्ति अभियान चलाया जायेगा। सभी विभागों, सामाजिक संगठन, धर्मगुरू, स्वयं सेवी और अशासकीय संस्थाओं की मदद से होने वाले इस अभियान में नशे की गिरफ्त में आने वाले संभावित व्यक्तियों के लक्षण की जानकारी भी दी जायेगी। इससे माता-पिता, अभिभावक, मित्र आदि समय रहते बच्चे को नशे की चपेट में आने से बचा सकेंगे।

अभियान में सभी स्कूल और महाविद्यालयों में 6 दिवसीय कार्यक्रम भी होंगे। नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्था और केन्द्रों की जानकारी भी आम लोगों तक पहुँचाई जायेगी। अभियान को जन-अभियान बनाने का प्रयास किया जायेगा, जिससे सकारात्मक वातावरण विकसित हो और आमजन समाज को नशे के दुष्परिणामों से बचाने में अपना अमूल्य योगदान दे सकें।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry