भोपाल
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जाति प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे। राज्य शासन ने 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर केन्द्र और राज्य सरकार की पूर्व में चिन्हित 37 हितग्राही मूलक योजनाओं में जाति प्रमाण-पत्र जारी किए जाने को सम्मिलित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
राज्य और केन्द्र सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2022 तक क्रियान्वित किया जा रहा है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

