कटनी
कटनी जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत इमलिया रोड पर बीती 26 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे तेल व्यापारी दीपक गोयल 40 वर्षीय को अज्ञात तीन युवकों ने आंखों में मिर्ची झोंककर कर चाकू की नोक से बैग छीन लिया जिसमें करीब ढाई लाख रुपए नगद एवं व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
हाथापाई से दीपक को मामूली चोट पहुंची है ।।घटना के बाद अज्ञात लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए ।माधव नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है पर अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है बताया जाता है कि दीपक सिहोरा से वसूली का रुपया लेकर वापस माधवनगर अपने निज निवास एम ई एस कॉलोनी आ रहा था। उसी वक्त यह वारदात हुई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

