दशहरा उत्सव के लिए निगम ने बनाई प्रशासनिक समिति

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
नगर निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुवेर्दी ने नगर निगम की ओर से कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी के साथ दशहरा उत्सव 5 अक्टूबर को नगर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजन हेतु दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था, उत्सव स्थलों सहित संबंधित मार्गो की सफाई व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौपते हुए निगम अधिकारियों की दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन एवं दुर्गा विजर्सन आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रशासनिक समिति गठित कर दी है।

इस समिति में अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल मो. नं. 9926195459, श्री सुनील चंद्रवंशी मो.नं. 7587202092, अरविंद शर्मा मो. नं. 9425259595, मुख्य अभियंता श्री आर.के. चौबे मो. नं. 7772044542 को सम्पूर्ण व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। दशहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी पर स्थित विसर्जन कुंड में सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए एक समिति बनायी गयी है। इस समिति में अधीक्षण अभियंता श्री बीआर अग्रवाल मो.नं. 9301953225, नगर निवेश विभाग निशीकांत वर्मा मो. नं. 8349864868, जोन 8 जोन कमिश्नर श्री नेतराम चंद्राकर मो. नं. 9826232214, जोन 6 जोन कमिश्नर एवं उपायुक्त स्वास्थ्य श्री ए.के. हालदार मो. नं. 8718000011, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा मो. नं. 9826510068, कार्यपालन अभियंता जल श्री बद्री चंद्राकर मो.नं. 9301953236 शामिल है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry