भोपाल
पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार ने संचालक पशुपालन और डेयरी डॉ आरके मेहिया और डॉ सीता प्रसाद तिवारी कुलपति नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस पर भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने डॉ मेहिया और डॉ तिवारी को शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश के इन दोनों ही पदाधिकारियों को भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में स्थान मिलने के बाद अब पशु चिकित्सा के क्षेत्र में और भी बेहतर काम हो सकेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

