भोपाल
कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग डिग्री लेने के लिये विद्यार्थियों में होड़ लगी हुई है। सीएसई नहीं मिलने पर विद्यार्थी आईटी से समझौता कर रहे हैं। इसके बाद भी बेसिक ब्रांचों ने अपना वजूद बनाकर रखा है। इसमें इलेक्ट्रानिक कम्यूनिकेशन, मेकेनिकल और सिविल शामिल हैं। विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिये बराबर च्वाइस फिलिंग के बाद एडमिशन तक ले रहे हैं। दूसरे राउंड में भी विद्यार्थियों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस ही है। पहले राउंड में भी सबसे ज्यादा एडमिशन सीएसई में हुए थे। दूसरे राउंड में इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 85 हजार विद्यार्थियों ने सीएसई को चुना है।
प्रथम राउंड में सीएस में सबसे ज्यादा दाखिले
तकनीकी शिक्षा विभाग ने पहले राउंड में 23 हजार 337 सीटों पर अलाटमेंट जारी किया था, जिसमें सबसे ज्यादा 8 हजार 888 सीटें सीएसई में आवंटित की गई थीं। प्रथम राउंड में करीब 17 हजार प्रवेश हुये थे। विभाग तीस सितंबर को मेरिट सूची जारी करेगा। पांच अक्टूबर को अलाटमेंट जारी किया जाएगा। विद्यार्थी 11 अक्टूबर तक प्रवेश ले पाएंगे।
37 कॉलेजों के नहीं खुले खाता
पहले राउंड में प्रदेश के 37 इंजीनियरिंग कालेजों की सीटें अभी तक सूनी पडी हुई हैं। उन्हें एक भी प्रवेश नहीं मिला है। अब दूसरे राउंड में उक्त कालेजों में प्रवेश को लेकर आश लगी हुई है। स्टूडेंट्स की च्वाइस के मुताबिक उनकी पहली पसंद की कम्प्यूटर साइंस की सीट तक आवंटित होने से प्रवेश की स्थिति सुधर सकती है, लेकिन कॉलेज की बेहतर साख नहीं होने के कारण विद्यार्थी सीएसई मिलने पर अपना रुख कालेज से मोड़ सकते हैं।
आधा दर्जन ब्रांचों में च्वाइस फिलिंग
| ब्रांच | च्वाइस फिलिंग |
| सीएस | 85,000 |
| आईटी | 33,000 |
| ईसी | 32,000 |
| मेकेनिकल | 32,000 |
| सिविल | 32,000 |
| इलेक्ट्रिकल | 13,000 |
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

