2 अक्टूबर से फरवरी तक भारत जोड़ो यात्रा 307 ब्लॉको में होगी – मरकाम

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी डॉ. चंदन यादव तथा भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में  हुई। बैठक में विधानसभावार बूथ-स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजन पर चर्चा की गयी तथा बूथ-सेक्टर-जोन कमेटी गठन की समीक्षा हुई एवं जिलों में निमार्णाधीन राजीव भवन प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि 2 अक्टूबर से फरवरी तक भारत जोड़ो यात्रा 307 ब्लॉकों में होगी।

बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम बूथों में जायेंगे। अपने बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे।  मंडल एवं ब्लाक कमेटियों के माध्यम से पदयात्रा कार्यक्रम आगे बढ़ायेंगे। यात्रा के दौरान संगठन का काम भी करना है। बूथ, सेक्टर, जोन कमेटी गठन भौतिक सत्यापन कर प्रदेश कार्यालय में जमा करना है। चुनाव को मात्र 1 साल बचे है, संगठन को गंभीरता से लेना है। राजीव भवन निर्माण जहां पर बन रहा उसकी क्या स्थिति है। जहां काम चल रहा है उसको जल्दी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करना है। हर घर में सरकार की उपलब्धि का पाम्पलेट, भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्यों का प्रचार करना है।

राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि पदयात्रा संगठन की सक्रियता के लिये आवश्यक है इसे पूरी गंभीरता से करना है। 2 अक्टूबर से फरवरी तक हर बूथ तक यात्रा पहुंचेगी। पूरे 307 ब्लॉको में यात्रा चलेगी। हर मंडल को इकाई बनाकर यात्रा बूथो तक जायेगी। सभी जिला ब्लॉक, मंडल यात्रा की कार्ययोजना बना कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा करेंगे। सभी जिलों में कार्यकारिणी की बैठक कर यात्रा का मार्ग निर्धारित किया जाये तथा उसे पीसीसी में जमा करें।

भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही हमें प्रदेश के सभी बूथो तक पदयात्रा आयोजित करना है। सभी 24,000 से अधिक पोलिंग बूथो तक यात्रा जायेगी। हर मतदान केंद्र अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष को पदयात्रा की जवाबदारी सुनिश्चित करना है। एआईसीसी के कार्यक्रमों के अनुसार हमे यात्रा कार्यक्रम चलाना है। यह यात्रा राहुल गांधी  के यात्रा तक चलेगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष-गुरुमुख सिंह होरा, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, महामंत्री-पीयूष कोसरे, वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, फूलकेरिया भगत, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द साहू, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनु नेताम, सदस्य कार्यसमिति-कैलाश पोयाम, शकुन डहरिया, विष्णु यादव, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल शामिल हुये।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry