साहसिक कार्य करने वाले होमगार्ड के जाँबाज जवान अभिनंदनीय – मंत्री डॉ. मिश्रा

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

गृह डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि होमगार्ड के जवान आपदाओं के निराकरण के लिये हर समय तत्पर रहते हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा आपदा प्रबंधन में नागरिकों की सुरक्षा में अनुपम कार्य करने वाले जाँबाजों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। डीजी होमगार्ड पवन कुमार जैन ने जवानों के सेवा कार्य के जज्बे को सलाम किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में आधुनिक संसाधनों से लैस बचाव कार्य में उपयोग में आने वाली 46 मल्टी यूटिलिटी व्हीकल और 15 मिनी ट्रक (मॉडल-407) वाहनों की चाबियाँ प्रदान की गई।

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, एडीजी डी.पी. गुप्ता, एडीजी अशोक अवस्थी, एडीजी लोकायुक्त अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आपदा एवं राहत के कार्य में प्रत्येक मौसम में स्वयं की जान की परवाह किये बगैर होमगार्ड के जवान कार्य करते हैं। मैं इन जाँबाज जवानों का वंदन और अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों की सेवाएँ सराहनीय हैं। सरकार द्वारा उनके हौसले और जुनून को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। निरंतर उनकी माँगों को पूरा करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैन ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न जिलों के 45 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें भोपाल और विदिशा के 6-6, छतरपुर, सीहोर और रायसेन के 5-5, कटनी, अशोकनगर और गुना के 4-4, आगर-मालवा और बालाघाट के 3-3 अधिकारी शामिल हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry