इंदौर
शहर के कपड़ा व्यापारियों की सबसे बड़ी बैंक इंदौर क्लॉथ मार्केट को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल के चुनाव पर पूरे शहर की नजर टिकी हुई है। आज छत्रीबाग स्थित देवी अहिल्या शिशु विहार स्कूल में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा जबकि शाम 5 बजे मतगणना होगी और करीब 8 बजे नतीजे आ सकते हैं। इस बार चुनाव में 2 पैनल, 15 पद, 22 प्रत्याशी हैं। कई वर्षों से बैंक पर काबिज अध्यक्ष हंसराज जैन की नेतृत्व वाली एकता पेनल ने सभी 15 पदों के लिए प्रत्याशी उतारे हैं। संस्था के पास 16 हजार मतदाता है।
लेकिन मतदान की पात्रता करीब 11 हजार मतदाताओं को ही है। बाकी के सदस्य या तो डिफॉल्टर हैं या अन्य कारणों से मतदान नहीं कर पाएंगे। बैंक पर कई वर्षों से हंसराज जैन के नेतृत्व वाली एकता पेनल काबिज है। पांच साल में होने वाले चुनाव में इस बार जिन 15 पदों के लिए चुनाव होंगे उनमें 12 पद सामान्य वर्ग से हैं।
ये है संस्था के पितृपुरुष
48 साल पुरानी इंदौर क्लॉथ मार्केट को – ऑप. बैंक लि. की स्थापना 1974 में हुई थी। कपड़ा मार्केट के पितृपुरुष बालकिशन मुछाल ,बाबूलाल बाहेती, हरिकिशन मुछाल, पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी, पुरषोत्तम दम्माणी, प्रेमनारायण बाहेती, राजाराम मुछाल, किशन मंत्री, हंसराज जैन अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

