केदारनाथ में हिमस्खलन के बाद भूकंप के झटकों से दहला उत्तराखंड, लोगों में दहशत

देश

देहरादून
 
केदारनाथ में शनिवार को हिमस्खलन के बाद उत्तरकाशी में आज रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल देखने काे मिला। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पर चले गए। हालांकि, राहत की बात है कि भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

केदारनाथ के चौराबाड़ी क्षेत्र में हिमस्खलन (एवलांच) होने का क्रम जारी है। शनिवार को फिर हिमस्खलन हुआ। पिछले नौ दिनों के भीतर यह तीसरी  घटना है। हालांकि हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को सामान्य बताया जा रहा है।  केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से करीब पांच से सात किमी की दूरी पर चौराबाड़ी ग्लेशियर के टूटने की घटनाएं हो रही हैं।

बीती 22 सितंबर को पहली घटना हुई। इस दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद किया। इसके बाद 26 सितंबर को केदारनाथ के इसी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। अब शनिवार को फिर से बड़ा एवलांच आया जो धुएं के गुब्बार की तरह फैलता दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रशासन ने इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना बताया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry