‘यूक्रेन में परमाणु बम गिराने का आ गया वक्त’, रूस की हार से बौखलाए चेचन्या कमांडर, पुतिन से आह्वान

दुनिया

मॉस्को
राष्ट्रपति पुतिन के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन के चार राज्यों को अपने देश में मिला लिया है और अब यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की बात की जाने लगी है। पुतिन पहले ही परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर हरी झंडी दे चुके हैं, वहीं चेचन गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने कहा है कि, अब रूस को यूक्रेन में परमाणु बम गिरा देनी चाहिए। रमजान कादिरोव रूसी राष्ट्रपति पुतिन के काफी करीबी माने जाते हैं और वो युद्ध के पहले ही दिन से रूस के साथ खड़े हैं। चेचन्या नेता के इस बयान के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गई है और अब आशंका लगाई जा रही है, कि क्या पुतिन अपने दोस्त की बात मानेंगे?
 
परमाणु बम गिराने की मांग
चेचन गणराज्य के नेता, रमजान कादिरोव ने रणनीतिक यूक्रेनी शहर लाइमैन से रूसी सैनिकों के बाहर निकलने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आह्वान किया है, कि वो यूक्रेन में 'कम इंटेंसिटी' के परमाणु हम गिराएं। अमेरिकी मीडिया सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में रूसी सेना के पैर लगातार उखड़ रहे हैं, जबकि यूक्रेन को लगातार पश्चिमी देशों से समर्थन मिल रहा है, जिसने पुतिन को हार के कगार पर ला खड़ा किया है और चेचन्या नेता पुतिन को मिल रही हार से बौखलाए हुए हैं। चेचन्या नेता ने कहा कि,'मुझे नहीं पता कि, रक्षा मंत्रालय देश के सुप्रीम कमांडर (पुतिन) को क्या रिपोर्ट करता है, लेकिन मेरा मानना है किस हमें और सख्त कदम उठाने की जरूरत है, जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्शल लॉ घोषित कर देनी चाहिए और कम इंटेंसिटी के परमाणु बम गिराने चाहिए।' चेचन नेता ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि, 'हर फैसला अमेरिका या फिर पश्चिमी देशों को देखकर लेने की जरूरत नहीं है।'

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry