सुकमा
गोंदेरास में मंत्री कवासी लखमा के प्रवास के दौरान आज 10 सीपीआई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। मंत्री कवासी लखमा ने गांधी जयंति के अवसर पर गांधी प्रतिमा के नीचे सीपीआई कार्यकतार्ओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश करवाया। मनीष कुंजाम के सिलेगर से सुकमा तक की पदयात्रा के बाद से मंत्री कवासी लखमा इन दिनों सुकमा जिले के दौरे पर हैं और लगातार भेंट मुलाकात के जरिये जनता से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह देव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार एवं अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

