सेहत में सुधार नहीं हो रहा मुलायम सिंह अभी भी ICU में

उत्तर प्रदेश राज्य

  लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में शिफ्ट किया गया. लेकिन अभी स्थिति में कोई सुधार नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली. समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया कि वह हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, सीएम योगी ने अस्पताल में डॉक्टरों से सपा संरक्षक मुलायम सिंह को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने ने लिए कहा है.

जुलाई में भी कराए गए थे भर्ती

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हाल चाल लेने के लिए उनके परिवार के सदस्य गुरुग्राम पहुंच रहे हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल यादव वहां मौजूद हैं. वहीं, अखिलेश यादव भी अपने पिता का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे. हालांकि, पार्टी ने कार्यकर्ताओं से गुरुग्राम में न जुटने की अपील की है.
 
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक,  मुलायम सिंह यादव का इलाज ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की देखरेख में चल रहा है. सूत्रों ने बताया कि मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry