मुख्यमंत्री चौहान आज रायसेन श्रमिकों के खाते में करेंगे अंतरित संबंल की राशि

मध्य प्रदेश राज्य

प्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवार को मिलेगा 345 करोड़ रूपये का संबल
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अक्टूबर को रायसेन के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबल योजना में प्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवार को 345 करोड़ 59 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। अंतरित होने वाली राशि में 14 हजार 298 श्रमिक परिवार को 310 करोड़ 40 लाख रूपये और निर्माण श्रमिकों के 1650 परिवार को 35 करोड़ 19 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि शामिल है। मुख्यमंत्री चौहान योजना के 5 जिलों के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल की उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना में चयनित श्रमिकों को पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। संबल (2.0) योजना, प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। अनुग्रह सहायता योजना में श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 5 हजार रूपये की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है।

संबल योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रूपये और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता दी जाती है।

वर्चुअल कार्यक्रम में श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष तथा जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry