दिल्ली से मध्य प्रदेश तक नजर आया कोहरा

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

अक्टूबर के महीने में मौसम का हैरान करने वाला रूप नजर आ रहा है। दिल्ली, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान में जहां भारी बारिश हुई, वहीं अब कोहरा भी नजर आने लगा है। दिल्ली के साथ ही मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं कोहरा नजर आने लगा है। दिल्ली में सुबह-सुबह जोरदार कोहरा देखने को मिला। एनसीआर में रेलवे स्टेशन पर दृश्यता काफी कम रही। वहीं मप्र के भी कुछ क्षेत्रों में कोहरा दिखा। हालांकि मौसम विभाग ने कोहरे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर सुबह-सुबह की कोहरे की फोटो वायरल हो रही हें। आमतौर पर कोहरी या धुंध को सर्दी के मौसम की शुरूआत और बारिश की समाप्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। सूर्योदय से पूर्व जहां कोहरा नजर आ रहा है, वहीं दिन में कभी-कभी बारिश हो रही है।  अक्टूबर को यह हैरान करने वाला मौसम कहीं दिवाली के जश्न पर पानी न फेर दे। मौसम का यह मिजाज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है ‘अक्टूबर में बारिश के बाद कोहरा…प्रभु चाहते क्या हैं?’

दो दिन बाद मप्र में दस्तक देगी ठंड
मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्यप्रदेश से कल मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है। वहीं दो दिन बाद प्रदेश में ठंडक का अहसास बढ़ सकता है। प्रदेश में आज पश्चिमी भाग में सामान्य बारिश की संभावना है। जबकि पूर्वी क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में ठंड मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry