कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पंजाब पुलिस की FIR रद्द

राजनीती

 चंडीगढ़।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर पंजाब पुलिस की एफआईआर को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसी साल 12 अप्रैल को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने के लिए रूपनगर में मामला दर्ज किया गया था। उन पर धर्म और नस्ल के आधार पर दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया था। कुमार विश्वास ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। इस मामले पर न्यायमूर्ति अनूप चितकारा की पीठ सुनवाई कर रही थी। याचिका में कानून की प्रक्रिया के सरासर दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया गया था।

पहले लगी थी गिरफ्तारी पर रोक
इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान को लेकर कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली थी। अदालत ने विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। उन पर पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज हुआ था। विश्वास पर आरोप था कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए थे।

20 अप्रैल को कुमार विश्वास के घर पहुंची थी पुलिस
पंजाब में रूपनगर के सदर थाने में 12 अप्रैल को विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। पंजाब पुलिस 20 अप्रैल को गाजियाबाद स्थित विश्वास के घर पहुंची थी और उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry