रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके गत दिवस उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। गत दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिवार्पण कार्यक्रम में श्री महाकाल लोक को विश्व को समर्पित किया। राज्यपाल सुश्री उइके इस भव्य कार्यक्रम की साक्षी बनी।
राज्यपाल सुश्री उइके ने तत्पश्चात श्री महाकाल लोक के सम्पूर्ण प्रांगण का अवलोकन किया और इसकी भव्यता देखकर अभिभूत हुईं। उन्होंने शिव पुराण पर आधारित भित्ति चित्रों सहित परिसर के अन्य नवनिर्मित स्थानों के भ्रमण उपरांत रूद्र सरोवर के तट पर कुछ समय व्यतीत किया। राज्यपाल ने कहा कि अब श्रद्धालु श्री महाकाल लोक के भ्रमण मात्र से भगवान शिव की महिमा और वैभव से अवगत होंगे। यह शिवमय परिसर भगवान महाकाल को समर्पित है और उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालु अब और व्यवस्थित व सहज तरीके से भगवान महाकाल के मंदिर तथा महाकाल लोक का दर्शन ले पाएंगे। भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने राज्यपाल को 'श्री महाकाल लोकझ् से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी।
उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल सुश्री उइके ने आज महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महाकाल से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

